
छात्रों से पानी की टंकी की सफाई कराने के मामले में प्रधानाध्यापक को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा रहमतपुर में छात्रों द्वारा स्कूल की छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई करने का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ छात्र स्कूल की छत पर चढ़कर पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से मामले को गंभीर माना जा रहा है। वहीं प्रधानाध्यापक उम्मेद अली ने बताया कि वह स्वयं पानी की टंकी साफ करने के लिए छत पर जा रहे थे। छात्र उनसे पहले ही छत पर पहुंच गए। छात्र का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















