
95 साल की दादी के लिए 25 पोते बने श्रवण कुमार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): आज के युग में एक तरफ कुछ लोग अपने मां-बाप से रिश्ता तोड़ लेते हैं, उन्हें वृद्धआश्रम छोड़ देते हैं तो वही एक तरफ 25 पोते अपनी 95 साल की दादी की इच्छा को पूरा करते दिखाई दिए। दादी ने अपने पोतों से हरिद्वार में गंगा स्नान की इच्छा जताई तो पोतों ने अपनी दादी को कांवड़ यात्रा कराने की ठान ली। 25 पोते श्रवण कुमार बनकर अपनी दादी को लेकर हरिद्वार के लिए निकल पड़े जिनका हापुड़ पहुंचने पर भक्तों व श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हर हर महादेव, जय भोले के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। पोतों के
इस संकल्प की प्रशंसा हो रही है। हापुड़ पहुंचे शिव भक्तों ने बताया कि चाक-चौबंद सुविधा के बीच कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रकार की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
95 वर्षीय सोनदेवी की हरिद्वार जाकर गंगा स्नान और कांवड़ यात्रा में शामिल होने की इच्छा को उनके 25 पोतों ने पूरा किया। ‘महाकाल ग्रुप’ के नाम से यात्रा कर रहे पोते दादी को पालकी में बैठाकर हरिद्वार ले गए और अब उन्हें वापस गांव ला रहे हैं। रास्ते में इस भावनात्मक दृश्य को देखकर लोग भावुक हो गए। यह यात्रा परिवार के प्रेम और आस्था की मिसाल बन गई है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979






















