
हाथ छोड़कर स्टंट करने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हाईवे पर बाइक पर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने चलती बुलेट मोटरसाइकिल पर दोनों हाथ छोड़कर खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। यह स्टंट बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल चालक की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा हादसा बन सकते हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG






















