
कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस बारिश में भी चौकस
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी कांवड़ मार्गों, शिविरों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हापुड़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर मुस्तैदी से तैनात हैं तथा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराना है। पुलिस शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के लिए जगह-जगह रूट डायवर्ट किया गया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















