
कंपनी के अकाउंटेंट पर 18.41 लाख गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पटना में संचालित सूर्या एग्रीमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वरुण आर्य ने कंपनी के अकाउंटेंट प्रवेश शर्मा पर 18.41 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत के अनुसार, प्रवेश शर्मा पिछले करीब 9 वर्षों से कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था और नकद भुगतान व हिसाब-किताब की जिम्मेदारी उसी के पास थी। 13 मई 2026 को हिसाब मिलान के दौरान 18,41,000 रुपये की नकद कमी सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर रकम अपने निजी कार्य में इस्तेमाल करने की बात कही और अगले दिन पैसे जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद वह कंपनी नहीं लौटा।
अगले दिन कंपनी प्रतिनिधि जब उसके घर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि वह 15 दिन के लिए बाहर गया है। इसके बाद कंपनी ने आरोपी पर अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और कंपनी की 18.41 लाख रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना हापुड़ देहात में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















