
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन वीक के अतर्गत वीरन देवी जनाना मोदी अस्पताल में इनर व्हील क्लब के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं जच्चाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
अस्पताल प्रांगण में उपस्थित डॉ अल्पना गुप्ता के देखरेख में सभी गर्भवती एवं नवजात शिशुओं की माताओं के लिए सेहत और ऊर्जा से भरपूर प्रोटीन के रूप में भुना चना, सोयाबीन बड़ी, दलिया और साबुत मूंग दाल स्वास्थ्य वर्धन के रूप में दी गई।
इसके साथ क्लब एडिटर डॉ पूनम ग्रोवर ने वहां उपस्थित महिलाओं को मातृत्व के इस उपहार के साथ मां का दूध सर्वोत्तम आहार विषय पर विशेष बातचीत की। यह अमृत जो शिशु के लिए संपूर्ण आहार ही नहीं, प्रतिरोधक क्षमता से युक्त और जीवनीय तत्वों से भरपूर है, बताते हुए यह समझाया की मां के दूध की पहली किसी भी कीमत पर व्यर्थ नहीं जानी चाहिए वह शिशु के लिए वह प्रथम सेहत का खजाना है अमृत स्वरूप है जो और कहीं से नहीं मिल सकता। अतः माता को शिशु में अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्तन पान कराना सौभाग्य समझना चाहिए।
क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन ने वहां उपस्थित डॉ अल्पना गुप्ता व डॉ पूनम लाल को सम्मान प्रतीक चिह्न दिए। और इस नेक कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
क्लब के उपस्थित सदस्य सोनल जैन रिद्धि और अलका बंसल ने अपनी उपस्थिति से इस वितरण के कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
इसके साथ एक विशेष जानकारी भी साझा की गई कि मदर मिल्क बैंक की स्थापना कर दी गई है।
जो माताएं किसी कारणवश बच्चों को स्तनपान नहीं करा पाती उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई दी गई है। और आने वाले समय में बहुत सारी परेशानियों का हल इस तरह से हमें मिल जाया करेगा।




















