
गंगा के बढ़ते जलस्तर के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बृजघाट पर कांवड़ियों से की स बातचीत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):सावन माह में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आज गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्नान कर रहे कांवड़ियों से सीधे संवाद कर घाट पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रत्येक कांवड़िए की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















