
पिलखुवा: नगर पालिका कार्यालय के बोर्ड पर लिख दिया अध्यक्ष विभु बंसल का नाम, उठ रहे सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर अध्यक्ष विभु बंसल का नाम लिखा गया है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता गौरव चौहान ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजा है जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है और कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी व्यक्ति विशेष का नाम अंकित किया गया है जबकि सरकारी भवन और सार्वजनिक संपत्तियों किसी की निजी संपत्ति नहीं होती। सरकारी भवनों पर इस तरह नाम अंकित करने का कोई प्रावधान नहीं है। शिकायतकर्ता ने मामले में नाम हटाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854





















