
बसपा कार्यालय के किराए को लेकर हंगामा, हुई धक्का-मुक्की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के पास बने बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को विवाद को गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान मेरठ मंडल के प्रभारी डॉक्टर एक.के. कर्दम और बसपा नेता दलित जाटव आमने-सामने आ गए जिनकी तीखी नोंक झोंक हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया। कार्यालय के किराए को लेकर हुए विवाद ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
रामलीला मैदान के पास बने बसपा के जिला कार्यालय पर बसपा की एक बैठक आयोजित हुई। जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष जगमाल पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मेरठ मंडल प्रभारी डॉक्टर एके गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष व मेरठ मंडल प्रभारी एडवोकेट केपी सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी बीच बकाया किराए को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
एडवोकेट दिलीप सिंह ने कहा कि बकाया किराया दिया जाना जरूरी है। यह पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 13 महीने का करीब ₹20,000 किराया बकाया है जो डॉक्टर एके कर्दम के कार्यकाल का बताया जा रहा है। इस दौरान दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। माहौल गर्मा गया, धक्का मुक्की होने लगी। इसी तरह कार्यकर्ताओं ने मामला शांत कराया। वही डॉक्टर एके कर्दम का कहना है कि दिलीप सिंह का बसपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह आजाद समाज पार्टी से हैं। वह डिस्टर्ब कर रहे थे जिनको डांट दिया, मारपीट नहीं हुई।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















