
👁 11 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ माधव ने नि:शुल्क डेंटल कैंप आयोजित किया। इस सेवा कार्य में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. आशीष अग्रवाल एवं उनकी टीम ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करते हुए बच्चों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों की उचित देखभाल और स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्लब की ओर से VDG-2 मोहित अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज गोयल, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल एवं सुधीर गुप्ता (सम्राट प्लाईवुड) उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के सेवा कार्यों को अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक बताया।
एलायंस क्लब हापुड़ माधव समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यों के माध्यम से निरंतर समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।




















