
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप(ehapurnews.com): जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० निधि मलिक, जे०एम०एस० ग्रुप के प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी तथा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) पी० के० दशोरा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम ने बताया कि इस सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बी०सी०ए० के नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने अपने संबोधन में सभी नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह समारोह छात्रों के लिए एक नई शुरुआत है, जिसमें उन्हें न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह पहल छात्रों को एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि किसी भी देश के विकास में कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके साथ ही, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या ने छात्रों के आगामी पाठ्यक्रम को सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक बेहतरीन प्रस्तुतीकरण दिया।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष (Founder Chairman) राकेश सिंघल ने नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभाशीष एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा: “संस्थान में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थी यहाँ ज्ञान और शिक्षा अर्जन के मुख्य उद्देश्य से आए हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सुगम अध्ययन के लिए संस्थान में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स, समृद्ध पुस्तकालय (Library) तथा विभिन्न विषय-विशेष की प्रयोगशालाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान पूर्ण रूप से उपयोग कर सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ उच्च संस्कारों और नैतिक मूल्यों का जीवन में समावेश अत्यंत आवश्यक है। शैक्षणिक सत्र के दौरान यदि किसी भी छात्र के मन में कोई जिज्ञासा या संदेह हो, तो वे बिना किसी संकोच के अपने प्राध्यापकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान का सदैव यही निरंतर प्रयास रहेगा कि सभी विद्यार्थियों को एक उत्कृष्ट, अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जा सके।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर (डॉ०) पी०के० दशोरा (कुलपति, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) ने अपने व्याख्यान में कहा कि 21वीं सदी में छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता, नवाचार की सोच और डिजिटल कौशल की भी आवश्यकता है। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में महारथ हासिल करना आज के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का दौर ए०आई० (AI), एम०एल० (ML) और आई०ओ०टी० (IoT) का युग है।
संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की विस्तार से विवेचना की और सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को नव-प्रवेशित छात्रों के लिए वरदान करार देते हुए कहा कि आज की दुनिया में टेक्नोलॉजी केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा की रीढ़ बन चुकी है। ज्ञान प्राप्त करने, कौशल विकसित करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए यह सबसे प्रभावी माध्यम है। संस्थान का मानना है कि तकनीकी दक्षता ही भविष्य की सफलता की कुंजी है, इसलिए संस्थान छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए नई-नई तकनीक पर आधारित सुविधाएं मुहैया कराता रहेगा, ताकि सभी छात्र कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में कुशल होकर निरंतर प्रगति कर सकें।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल व सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने छात्रों को आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में अकादमिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए संस्थान समय-समय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान (Guest Lectures), स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, टेक्निकल क्लब्स, हैकाथॉन और इंडस्ट्री इंटीग्रेशन का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में डी०एस०डब्लू० (DSW) विशाल त्यागी ने ग्रुप की समस्त अकादमिक गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात परीक्षा प्रभारी एवं एंटी-रैगिंग प्रभारी अंकित नागर ने संस्थान की प्रशासनिक गतिविधियों एवं नियमों की समीक्षा की।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ० धीरज सैनी ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। संस्थान के मैनेजर गौरव शर्मा ने सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जे०एम०एस० ग्रुप की प्राध्यापिका काजल सिद्धू ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा एवं सांस्कृतिक कमेटी की अध्यक्षा प्रो० अंकिता शर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा।




















