
👁 22 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में मकान पर कब्जे के विरोध में महिला की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
आकाश शर्मा के अनुसार 28 जून 2026 को चाचा राजकुमार शर्मा व परिजन जबरन उसके घर में घुस आए। जेसीबी और 15 बाउंसर, 40 मिस्त्री साथ आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने आकाश और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आकाश की मां का साड़ी से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया तो पीड़ित पक्ष न्यायालय पहुंचा जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




















