
हापुड सीमन (ehapurnews.com):
क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख मनप्रीत खैरा ने हापुड़ जिला क्रीड़ा भारती जेएमएस बास्केटबॉल क्रीड़ा केन्द्र जाकर खिलाड़ियों से मिले। मनप्रीत खैरा ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक राष्ट्र व्यापी खेल संगठन है। जिसमें देश के हर नागरिकों विशेषतः युवकों को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसकी स्थापना पुणे (महाराष्ट्र) में वर्ष 1992 में की गई। इसका बोधवाक्य क्रीडा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का है। क्रीडा भारती का मुख्य उद्देश्य भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत खेलों को बढावा देना है ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें। खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, मानसिक एवं संस्कार प्राप्त करें। खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य चरित्रवान खिलाड़ियों का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि जिले में नित्य नए खेलों का प्रचार-प्रसार और नए-नए खिलाड़ी से जुड़ रहे हैं। जेएमएस बास्केटबॉल क्रीड़ा केंद्र संचालक दीपांशु गर्ग ने कहा की क्रीड़ा भारती निश्चित रूप से चरित्रवान खिलाड़ियों का निर्माण खेलों के माध्यम से कर रही है। जिससे बेहतर खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की बात कही। आप भी इस खेल अभियान का हिस्सा बनें। आपका समर्थन हमें एक स्वस्थ और सक्रिय भारत बनाने में मदद करेगा।




















