
हापुड़, सीमन, अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए राहुल, अमित, अंकुर पुत्रगण राजकुमार तथा राजकुमार निवासीगण सुभाष विहार कॉलोनी सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि आरोपियों ने मुनेश पुत्र राम सिंह निवासी सुभाष विहार कॉलोनी के पुत्र दीपक पर हमला किया। आरोपी दो-तीन दिनों से दीपक का पीछा कर रहे थे जिन्होंने 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर बैठे दीपक को अकेला पाकर जान से मारने की नीयत से लोहे की रोड और बुररी से हमला कर दिया जिससे दीपक का सिर फट गया। पुलिस ने दीपक के पिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के सिर में काफी चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है। घायल के परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।




















