
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जायंट्स ग्रुप ऑफ हापुड़ के तत्वावधान में गढ़ रोड स्थित उदय होटल में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 की तृतीय महासभा गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुई। इस महासभा में औरैया, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, चंदौसी, बरेली, मेरठ, हाथरस एवं हापुड़ सहित विभिन्न जनपदों से आए जायंट्स पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देने पर गंभीर मंथन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात महासभा में संगठन की सेवा गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों, अब तक की उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर विश्व उपाध्यक्ष एस.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि जायंट्स संगठन निस्वार्थ सेवा, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समर्पण का सशक्त माध्यम है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का कार्य कर रहा है। मुकेश अग्रवाल, सदस्य केंद्रीय समिति ने सेवा कार्यों को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए सभी सदस्यों से निरंतर जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ. शिवराज सिंह यादव, विशेष समिति के सदस्य राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, उषा यादव, पद्मा भार्गव, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष कृष्ण अवतार गुप्ता,उमेश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, पारदर्शिता और सेवा कार्यों के विस्तार पर बल दिया।
फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, सचिव नितिन वर्मा तथा कोषाध्यक्ष अपर्णा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, सेवा भावना एवं सामाजिक सरोकारों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अराधना बाजपेयी, यूनिट डायरेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अध्यक्ष पवन सक्सेना, योगेश गर्ग, संजय गोयल, राजेश शर्मा, अजय माहेश्वरी, मुकेश, अनुराग, पंकज, आर.एस. दिवाकर, टी.पी. सिंह, गौरब ,लोकेश तथा सीमा गर्ग, अनीता प्रधान, निहारिका, आरती सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और संगठन की गतिविधियों की सराहना की।
महासभा के दौरान विभिन्न जनपदों से पधारे अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य एवं आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम अंत में सौहार्द, संगठनात्मक एकता, सेवा भावना और समाजहित के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।




















