
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सियानी मंदिर का कांवड़ मार्ग जो एक सप्ताह तक अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा था अब जिलाधिकारी के प्रयास भाग्य उदय हो गया है और कांवड़िए व ग्रामीण सकुशल इस मार्ग से गुजर सकेंगे।
गांव बडौदा सिहानी के मध्य से गुजर रहे कांवड़ मार्ग की दुर्दशा की ओर ग्रामीणो ने जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।जिलाधिकारी ने मामले को तुरन्त संज्ञान लिया और कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कावड़ मार्ग में ना हो कोई परेशानी इसको लेकर किये जा रहे निरीक्षण में मिल रही कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सियानी के कावड़ मार्गों पर जो कमियां पूर्व में पाई गई थी उसका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर समाधान कर दिया गया है।वर्तमान में मार्गो पर साफ सफाई एवं मार्गो का मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसी के साथ जनपद के अन्य शिव मंदिरों में भी कांवड़ियों हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जा रही है।




















