
11 साल की नैना ने बृजघाट से उठाया 41 लीटर जल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक कर रहे हैं? सावन के पवित्र महीने को देखते हुए बच्चे-बड़े, बुजुर्ग महिला सभी में काफी उत्साह है। इसी बीच 11 वर्षीय नैना ने गढ़मुक्तेश्वर से 41 लीटर गंगाजल उठाया जो पिलखुवा तक पैदल सफर कर भगवान भोले का जलाभिषेक करेगी।
पिलखुवा की परतापुर रोड निवासी 11 वर्षीय नैना उर्फ दीपू ने शनिवार को कांवड़ यात्रा शुरू की। अपने कंधों पर 41 लीटर गंगाजल लेकर नंगे पांव अपने पैतृक गांव पिलखुवा के लिए रवाना हुई। नैना ने अपनी उम्र और शारीरिक क्षमता से अधिक कांवड़ उठाई जिसकी चार ओर प्रशंसा हो रही है। बृजघाट से पलवाड़ा रोड तक की इस यात्रा के दौरान नैना ने नंगे पैर यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















