
पिलखुवा: परतापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य के कारण आवागमन बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के परतापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके चलते लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद है। ऐसे में राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कुछ समय के लिए अंडरपास बंद रहेगा जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होगी।
अंडरपास निर्माण के कारण परतापुर रेलवे फाटक से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फिलहाल बंद रहेगा। सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है। लोग वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















