
मकान में करंट उतरने से झुलसा बच्चा, अस्पताल में भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में स्थित गली नंबर 2 में शनिवार की रात करीब 9:00 बजे हाई टेंशन लाइन के तारों में अचानक आग लग गई। फाल्ट के बाद कुछ मकानों में करंट उतर आया और छत पर खेल रहे करीब 7 साल के बच्चे को करंट लग गया। परिवार ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
अचानक फॉल्ट के बाद एंगल मकान से छूट गया था। इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को फोन किया गया लेकिन रामपुर रोड और दिल्ली रोड बिजली घर के कर्मचारी एक दूसरे का क्षेत्र बताते हुए मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद मकान की छत पर खेल रहे बच्चे मोहम्मद कैफ को अचानक करंट लग गया। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















