
👁 35 views Views
हापुड के नागरिकों को समर्पित ई-एम्बुलेंस
हापुड सीमन (ehapurnews.com): रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम और एलाइट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक ई-एम्बुलेंस का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन महिला चिकित्सालय, कोठी गेट, हापुड़ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हापुड़ किशोर कुमार आहूजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस ई-एम्बुलेंस को नगरवासियों को निःशुल्क समर्पित किया गया है।
इसका संचालन संजीवनी हॉस्पिटल, गढ़ रोड, हापुड़ से डॉ. प्रियंक अग्रवाल के नेतृत्व में होगा। इस पुण्य कार्य में दोनों रोटरी क्लबों के पदाधिकारी विनीत अग्रवाल, पारित अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विनीत जिंदल, वैभव गुप्ता, संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















