
किसान नेताओं का उबारपुर बिजली घर पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के उबारपुर बिजली घर पर किसान मजदूर संगठन ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठे किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारी किसानों व ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से उपभोक्ता आए दिन परेशान हो रहे है।
संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गिल ने बताया कि गांव मोड़ी में 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है जिसकी वजह से आए दिन ट्रिपिंग होती है और इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि इसे बदलकर ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। लगातार आश्वासन मिल रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी प्रभावित विद्युत आपूर्ति के कारण परेशान है। अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे किसान नेताओं को अधिकारियों ने उचित आश्वासन दिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















