
आजाद समाज पार्टी काशीराम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी की पहली लिस्ट जारी की, वीरेंद्र कुमार शिरीष बने हापुड़ विधानसभा सुरक्षित सीट से प्रभारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश कोर कमेटी की संस्तुति पर 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हापुड़ विधानसभा सुरक्षित सदर सीट से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। वीरेंद्र कुमार शिरीष को प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को हापुड़ से विधानसभा चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व आभार जताया है। वही आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत और लगन से हापुड़ विधानसभा सीट को जीतने का संकल्प लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



















