
घायल कबूतर को जैन पक्षी औषधालय लाया गया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शुक्रवार प्रातःकाल चौधरी ताराचंद इटंर कालेज, तगासराय के प्रधान लिपिक गिरिजेश दत्त शर्मा ने जैन पक्षी औषधालय समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन को फोन पर सूचना दी कि एक कबूतर चौधरी ताराचंद इटंर कालेज पर घायल होकर जमीन पर गिर गया है। सुरेश चन्द जैन ने पक्षी औषधालय के कर्मचारी मनोज कुमार को मोटरसाइकिल एम्बुलेंस से वहाॅ भेज कर घायल कबूतर को कसेरठ बाजार के जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पर मगाया। पक्षी औषधालय मे चिकित्सक डाoनिशात कौशिक द्वारा कबूतर का उपचार जारी है। पक्षी औषधालय समिति के महामंत्री तुषार जैन ने बताया कि जैन समाज जीव दया के लिए निशुल्क पक्षी औषधालय संचालित कर रहा है। किसी भी घायल पक्षी की सूचना मिलने पर उसे तुरंत मोटरसाइकिल एम्बुलेंस से पक्षी औषधालय लाकर निशुल्क उपचार किया जाता है। गम्भीर रूप से घायल जिस पक्षी का उपचार यहाॅ सम्भव नही है उसे दिल्ली के जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय मे भेज कर उपचार कराया जाता है। स्वस्थ होने पर पक्षियो को आकाश मे उडा दिया जाता है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600






















