
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासिमपुरा की रहने वाली एक महिला अपनी 4 महीने की बेटी को लेकर नंगे पैर महिला थाने दौड़ पड़ी जहां पहुंचकर महिला ने ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिला ने बताया कि उसका निकाह 4 दिसंबर 2024 को गढ़ गेट के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग नाखुश थे। इसके बाद वह आए दिन उसे प्रताड़ित करते। 24 जुलाई को ससुराल पक्ष ने फिर से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। किसी तरह अलीशा अपनी चार माह की बेटी को लेकर नंगे पैर महिला थाने दौड़ पड़ी जहां उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























