
👁 14 views Views
घर में घुसे युवक को पकड़ा, जमकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले में एक युवक चोरी छिपे घर में घुस गया। उसके बाद परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर परिजन जाग गए जिन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। जब सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी एक व्यक्ति छत पर कूदा जो घर में मौजूद नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















