
बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग व्यापारियों ने उठाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com):व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर अनीता चौहान एवं क्षेत्राधिकारी (अपराध) दीपक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई | जिसमें यातायात प्रभारी नरेश कुमार भी उपस्थित रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से शहर के जाम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर व्यापक चर्चा हुई । मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से ज़िला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने सभी बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की व जिला महामंत्री दीपक बंसल ने कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की | इस मीटिंग में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल,गौरव गोयल,अमन चुग, एवं संयुक्त व्यापार मंडल से ललित अग्रवाल, सोनू बंसल, प्रभात अग्रवाल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























