
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम लोधीपुर छपका में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बालिकाओं हेतु निःशुल्क कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण केंद्र का मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने उद्घाटन किया।
यह प्रशिक्षण केंद्र बालिकाओं को विभिन्न रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियाँ ही विकसित उत्तर प्रदेश और सशक्त भारत की आधारशिला हैं।






















