
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वि०वि०म०हापुड़ के अंतर्गत वि०वि०ख०गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर नोडल अधीक्षण अभियंता ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया व विद्युत् कार्यों की समीक्षा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
बता दें कि बृजघाट गंगा तट से कांवड़िए बड़ी तादाद में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है।चालू सप्ताह के अंत में बृजघाट पर कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।विद्युत पोल को प्लास्टिक से कवर किया जा रहा है और ट्रांसफार्मर पर बैरिकेडिंग की जा रही है।विद्युत विभाग नो इंसीडेंट और नो एक्सीडेंट पर चल रहा है।






















