
गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु ने गंगा में डुबकी लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर पुण्य कमाया और भारतीय व सनातन संस्कृति में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। भारी बरसात में जलमग्न रास्ते भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी।
गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व मंगलवार की अपराह्न से श्रद्धालुओं का जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए। यह श्रद्धालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान तथा पंजाब से पहुंचे थे। श्रद्धालुओं का सैलाब अनेकता में एकता का भाव तथा आस्था का प्रतीक बना था।
मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान कर गरीबों को भोजन करना तथा दान आदि करने से परिवार में आए विपत्तियों का नाश होता है। गुरु पूर्णिमा बुधवार की भोर होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया और मां गंगा का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की और गरीबों को भोजन करने के साथ ही वस्त्र आदि दान दिया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















