
गांव जमालपुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव जमालपुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने नकदी व अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया और फरार हो गए। गांव निवास कांति प्रसाद शर्मा ने तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवास कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह काफी समय से अपने परिवार के साथ मेरठ की ब्रह्मपुरी में रह रहे हैं। गांव में उनके पूर्वजों का मकान है। जब वह सोमवार की सुबह गांव पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखा किमती सामान और 3500 /- रूपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करायी जा रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















