
बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने के प्रयास का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को देहज के लिए प्रताड़ित व जान से मरने के प्रयास करने के आरोप लगाते हुए बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी विजयपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह गौतमबुद्ध नगर निवासी युवक के साथ कराया था। पीड़ित ने बताया कि 18 जुलाई को आरोपियों ने उनकी बेटी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। जिससे वह झुलस गई।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे के कार्यवाही की जाएगी।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/CQLdsKYfovH0zJLoDz8F76?s=sh&p=a&ilr=1 NEHA_VARSHNEY_GARG























