
बीज व्यवसाय आन लाइन पोर्टल से शुरू करना जरूरी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):कृषि निदेशक, उ०प्र० कृषि भवन लखनऊ महोदय के परिपालन में अवगत कराना है कि भारत सरकार द्वारा बीज उत्पादन, प्रमाणीकरण और वितरण की पूरी प्रकिया को डिजीटल एवं पारदर्शी बनाकर कृषकों को शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के उददेश्य से साथी पोर्टल (SATHI-Seed Authentication, Tracebility & Holistic Inventory) को विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से सभी को पोर्टल पर ऑन-बोर्ड होकर बीज उत्पादन / स्टॉक मैनेजमेन्ट / स्थानान्तरण / बीजों की बिक्री किया जाना है।
उक्त के कम में निदेशालय के कार्यालय ज्ञाप संख्या एस०एफ०/1082-टी०/दिनांक 01.07. 2026 द्वारा दिनांक 31.07.2026 से पूर्व प्रदेश के समस्त डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर, बीज व्यवसायी को अनिवार्य रूप से साथी पोर्टल पर आन-बोर्ड होकर बीज व्यवसाय किया जाना है। दिनांक 18.07. 2026 को आयोजित बैठक एवं पोर्टल के अवलोकन से ज्ञात हुआ है कतिपय बीज व्यवसायी अभी अधिकांश फर्म द्वारा साथी पोर्टल पर आन-बोर्ड नहीं हुए है एवं बीज व्यवसाय शुरू नही किया गया है।
अत्तः आपको निर्देशित किया जाता है, कि इस विषय में कृषि निदेशालय द्वारा निर्गत र्निदेशों का शतप्रतिशत पालन किया जाए, यदि किसी बीज व्यवसायी फर्म/कंपनी/डीलर/रिटेलर / डिस्ट्रीब्यूटर को साथी पोर्टल पर आन-बोर्ड हेतु आई०डी०एवं पासवर्ड प्राप्त नही हुआ है अथवा साथी पोर्टल के संचालन मे किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो सम्बन्धित लाइसेंस प्राधिकारी कार्यालय में संपर्क स्थापित करें।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















