
महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक अखबार के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने की। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं योजना की लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित महिलाओं एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि “बेटियों की सुरक्षा और सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे महिला हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाएं और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर दें।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























