
अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी प्रशिक्षक की तैनाती हेतु आवेदन करे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):खेल निदेशालय उ० प्र० लखनऊ के पत्र सं0 849 दिनांक 27 जुलाई, 2026 के अनुपालन में 16 खेलों में (हॉकी, तैराकी, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, किकेट, बैडमिण्टन, टेबुल टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हैण्डबॉल एवं तीरंदाजी) के 34 आवासीय कीडा छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 40 अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण हेतु आबद्ध किये जाने के सम्बन्ध में स्वीकृति प्रद्रन की गयी है।
उपरोक्त के कम में वर्ष 2026-27 हेतु खेल विभाग के अर्न्तगत विभिन्न जनपदों में 16 खेलों में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी / प्रशिक्षक की तैनाती किये जाने हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप पर आंवेदन 02 प्रतियों में इस कार्यालय को दिनांक 14 अगस्त, 2026 की सांय 04.00 बजे तक उपलब्ध करायें। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वही खिलाडी पात्र होंगे जिन्होंने ऑलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, विश्व कप एवं विश्व चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभाग किया हों एवं शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक हो। अधिक जानकारी हेतु इस कार्यालय से सम्पर्क करें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065 Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























