
पिलखुवा: हादसे में आधा दर्जन से अधिक वाहनों की भिड़ंत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार की रात छह से अधिक वाहनों की भिड़ंत हो गई जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया और यातायात सुचारु कराया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से हापुड़ आ रही उत्तराखंड रोडवेज डिपो की बस जैसे ही छिजरासी टोल के पास पहुंची, टोल से पहले प्रिंस पान के निकट कट पर एक बोलेरो मैक्स पिकअप यू टर्न ले रही थी। इसी बीच बस, बुलेरो मैक्स पिकअप से जा टकराई। इसके बाद बुलोरो मैक्स पिकअप आगे चल रहे छोटे हाथी से जा भिड़ी। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई जहां उसकी भिड़ंत अर्टिगा कार व अन्य वाहनों से हुई। हादसे में छह से अधिक वाहन टकरा गए। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























