
पटाखा छोड़ने व मोडिफाइड साइलेंसर वालों से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक बुलेट सवार पटाखा छोड़ता हुआ दिख रहा है। मोडिफाइड साइलेंसर लगवा कर ध्वनि प्रदूषण हो रहा है जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
यह वीडियो सोमवार की रात का बताया जा रहा है जिसमें बाइक से पटाखे छोड़े जा रहे हैं। क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिन्होंने इस तरह ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























