
गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान तक पहुंचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान तक पहुंच गया है। जलस्तर चेतावनी बिंदु तक पहुंचते ही खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर ब्रजघाट पर भी दिखाई देने लगा है। स्नान घाटों की कई सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान और पूजा-अर्चना में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन घाटों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। प्रशासन के अनुसार 198.33 मीटर चेतावनी स्तर, 199.33 मीटर खतरे का निशान (ऑरेंज अलर्ट) और 199.99 मीटर पर रेड अलर्ट के साथ बाढ़ घोषित की जाएगी। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























