
सिंभावली: पूर्व प्रेमिका पर प्रेमी संग युवक पर हमले का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में एक युवक पर उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। युवक चिंटू उर्फ मनीष इस हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिंटू के पिता कुलदीप ने बताया कि उनकी पूर्व प्रेमिका और उसके प्रेमी ने चिंटू पर चाकू से हमला किया। मामला 23 जुलाई गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास का है। हमले में चिंटू किसी तरह मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। चिंटू के पिता कुलदीप ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























