
👁 45 views Views
सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी चौकी क्षेत्र में मेघनाथ सिंह शिशोदिया मेमोरियल आईटीआई कॉलेज के पास एनएच-9 हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए रामा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिलखुवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पिलखुवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























