
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में महिला पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की नवज्योति कॉलोनी के रहने वाले संदीप गोयल ने एक महिला पर छोटे मुकदमे में फंसाने और केंद्रीय एजेंसियों से कार्रवाई करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ स्थित नव ज्योति कॉलोनी निवासी संदीप गोयल ने बताया कि एक परिवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद महिला लगातार उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उनका आरोप है कि 25 जून को महिला ने उनकी पत्नी कामिनी गोयल के मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल की और व्हाट्सएप वॉइस मैसेज भेज कर गंभीर धमकियां दें। पीड़ित का दावा है कि महिला ने तुरंत कहा कि वह हापुड़ आकर परिवार के दस्तावेज और गोपनीय जानकारियां हासिल कर चुकी है। ऐसे में वह लगातार केंद्रीय एजेंसी में झूठी शिकायत दर्ज कराकर छापे डलवाने की बात कह रही है। इस दौरान पीड़ित की पत्नी कामिनी गोयल मानसिक तनाव में आ गई जो बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























