
👁 2 views Views
आम से लदे टेंपो में लगी आग से हड़कंप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर मार्ग पर सड़क पर दौड़ते टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आम से लदे टेंपो में लगी आग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आग की चपेट में आने से टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गया।
मामला गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है जब आम से लदा एक टेंपो जैसे ही बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर मार्ग पर पहुंचा तो उसमें आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















