
पिकअप से उड़ाए 80 हजार रुपए की घटना का भंड़ाफोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शिवा ढाबा पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी से नकदी चोरी करने की वारदात का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीस हजार रुपए नकद, दो बाइक, एक अवैध तमंचा व कारतूस तथा चाकू बरामद किया है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्याना रोड से तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा के गांव पित्तन ओदा का कादिर उर्फ सोनू तथा कोतवाली चांदपुर के गांव पलिया पाड़ा का नबील तथा थाना हलदौर के गांव फजलपुर ढाकी का इमरान है। कादिर उर्फ सोनू जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़, बिजनौर व गाजियाबाद में डकैती, चोरी व हत्या के प्रयास के आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।
बात दें कि गत दिनों जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शिवा ढाबे पर खड़ी एक पिकअप का लॉक तोड़कर बदमाश नोटों से भरा थैला चोरी कर ले उड़े थे।
पिकअप में सवार एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पशु को बेचकर गजरौला नर्सरी जा रहे थे। उनके पास नोटों से भरा थैला था। पिकअप को चालक सतवीर चला रहा था। वह कुछ देर के लिए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शिवा ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। इसी बीच उनके वाहन का लॉक तोड़कर बाइक सवार बदमाशों ने ₹80,000 से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















