
भूजल सप्ताह के तहत स्काउट गाइड जागरूक रैली का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ डॉ. श्वेता पुठिया के निर्देशन में ‘जल सप्ताह’ के अंतर्गत “जल है तो कल सुरक्षित है” थीम पर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, हापुड़ से भूजल सप्ताह के अंतर्गत स्काउट-गाइड जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया एवं विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने हरी झंडी दिखाकर सभी विद्यालय के प्रतिभागी स्काउट- गाइड विद्यालय की बैंड पार्टी सहित रवाना किया। रैली विद्यालय से पक्का बाग चौराहा होते हुए नगर पालिका प्रांगण तक पहुँची। इस दौरान स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण संबंधी स्लोगन लेकर “जल ही जीवन है” एवं “जल है तो कल है” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया।रैली में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज तथा दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ के लगभग 300 स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के सफल आयोजन में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट-गाइड) प्रकाश शर्मा, नीता कौशिक, स्वीटी वर्मा, राजकुमारी तथा प्रतिभागी सभी विद्यालयों के स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टनों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका प्रांगण में जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























