
बाबूगढ़: छह फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिंमरौली निवासी ओमवीर सिंह के मकान में एक विशाल अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई तथा मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के सदस्य रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद छह फीट लम्बे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई जंगली जीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
बताया गया है कि यह घटना ओमवीर सिंह पुत्र मूलचंद के मकान की है, जो ग्राम सिंमरौली, पोस्ट बाबूगढ़ छावनी, तहसील एवं जनपद हापुड़ के निवासी हैं।
फिलहाल अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















