
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को शिशु भारती गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर संजय धामा और जेसीओ महेंद्र सिरोही ने पदाधिकारियों को कर्तव्य, गोपनीयता की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में शिष्यों को लग्न एवं निष्ठा से कर्तव्य का पाठ समझाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम भूल जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी छात्रों को अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करने और विद्यालय की प्रगति में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक देवेंद्र माहेश्वरी, सदस्य उत्कर्ष सिंघल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी दिव्यांशी सैनी ने किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















