
सिंभावली में दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी व नकदी चोरी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में चोरों ने सोमवार की देर रात एक दुकान को अपना निशाना बनाया जहां के ताले तोड़कर चोरों ने इनवर्टर-बैटरी व नकदी चुरा ली और फरार हो गए। मंगलवार के समय दुकानदार को चोरी का पता चला जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार रझेड़ा गांव के दुकानदार सतेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे जिसके बाद चोर आए और दुकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। चोरों ने अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखें इन्वर्टर-बैटरी और गल्ले में रखे करीब ₹5000 गायब थे जिसके बाद पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























