
सिंभावली: फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली पुलिस ने गांव रजापुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा, एक जिंदा मय एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पियर्श पुत्र पवन कुमार निवासी गांव रजापुर थाना सिंभावली को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के रजापुर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसमें फायरिंग भी हुई थी। ऐसे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नहर पटरी से गांव सलोनी की ओर जाने वाले रास्ते से पियर्श को गिरफ्तार किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























