
आग से झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी नेहा निवासी बारादरी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने दामाद समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाहबक्शपुर निवासी जगदीश ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नेहा की शादी गढ़ के रामलीला मैदान बारादरी निवासी अमन के साथ दो साल पहले हुई थी। कुछ समय बाद से ही पति अमन, ससुर अनिल, सास सरोज, देवर शिवम, ननद प्रति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद 17 जुलाई की रात आरोपियों ने नेहा के आग में झुलसने की सूचना दी। उसके बाद नेहा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को जला दिया और मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























