
👁 9 views Views
विद्युत तार चोरी होने से नलकूपों की आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के जंगल में सोमवार की रात चोरों ने बिजली के पांच खम्भों से बिजली की लाइन चोरी कर ली और फरार हो गए। मंगलवार के सुबह ग्रामीण जंगलों में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद ऊर्जा निगम के जेई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव रामपुरा बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता शुभम ने बताया कि विद्युत लाइन चोरी होने से नलकूपों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























