
हापुड़: 28 जुलाई को दीवान इंटर कॉलेज में होगी 10वीं की इंप्रूवमेंट व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए 375 छात्र पंजीकृत हुए हैं जो 28 जुलाई को आयोजित दो पालियों में दीवान इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इस संबंध में जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है। परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। सुबह की पाली में 8:30 से 11:45 बजे तक दसवीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा दूसरी पाली में, दोपहर 2:00 से शाम 5 बजे तक 12वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित होगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















